कराटे

बीसीए अध्यक्ष के नाम सीएबी की सचिव अनुपम वर्मा का खुला पत्र

पटना 22 अगस्त: सीएबी की सचिव अनुपम वर्मा ने बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को पत्र लिख कर बिहार क्रिकेट के वर्तमान स्थिति के लिए पुछा कि बिहार क्रिकेट के दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेवार है।

सुश्री वर्मा ने पत्र लिख बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी से  क्रिकेट हित के लिए  कुछ सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है” 29 सितंबर 19 को बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव सुप्रीम कोर्ट कमिटी के सदस्यों के दिशा निर्देश पर पटना मे संपन्न हुआ था । एक नई कार्य करिणी का गठन बिहार क्रिकेट के विकास के लिए अगले 3 साल के लिए हुआ । क्या हुआ कि सबसे पहले सचिव और आपके बीच विवाद शुरू हुआ आज स्थिति ऐसी बन गई है कि सचिव, उप-सचिव दोनो चुने हुए थे लेकिन आपने चंद चाटुकारो के बहकावे मे आ कर उनको बीसीए से अवैध तरीके से बाहर कर दिया । शायद पुरे बीसीसीआई के इतिहास मे यह नही हुआ था कि मान्यता प्राप्त संस्था के सचिव उप सचिव दोनो को हटाया गया हो ।

बिहार क्रिकेट के चयनकर्ता के रूप मे दूसरे राज्य के कौड़ी समान खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट मे जगह दिया जा रहा है सभी मित्रों को मालुम है कि बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनने के पहले बिहार क्रिकेट के किताब मे आप का नाम कहिं नही था यह सत्य है कि बिहार क्रिकेट के अध्यक्ष के रूप मे आप कुर्सी के अलावा क्रिकेट के विकास से कुछ भी मतलब नही रखते है इसलिए आप प्रशासनिक कार्य के लिए चंद लोगो के उपर डिपेंडेनट हो गए है जो अपने स्वार्थ के लिए बिहार क्रिकेट का बंटाधार कर रहे है ।

उन्होंने आगे पूछा” अध्यक्ष जी बहुत ही सीधा सवाल बिहार क्रिकेट लीग के आयोजन से बिहार क्रिकेट को क्या मिला । टीवी पर बिहार क्रिकेट के खिलाड़ियों को मैच खेलते हुए देखा गया । बिहार क्रिकेट के विकास के लिए बीसीएल करा के क्या पैसा मिला । बीसीएल पर ज्यादा चर्चा नही समय के पहले । इतना तो तय है कि बीसीसीआई के मैचो के लिए बिहार से हर वर्ग मे दो टीम चुनी जाएगी ।

बीसीसीआई अगर आपको मानता है तो कोर्ट मे उसको शपथ पत्र देकर जबाब देना होगा । मैने अपने घर मे पिछले 20 सालो से बिहार क्रिकेट के लिए एक ऐसे शख्स को कानुनी लड़ाई लड़ते देखा है , इसलिए बीसीसीआई से बिहार क्रिकेट के लिए एक लडाई लड़ने के लिए सीएबी के सचिव के हैसियत से मै तैयार हूँ ।
अध्यक्ष जी बिहार क्रिकेट के हित के लिए खिलाड़ियों के विकास के लिए सीएबी आपको हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago