पटना 22 अगस्त: सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव रविवार को कासा पिकोला, फ्रेजर रोड, पटना-1 में संपन्न हुआ।इस चुनाव में गौतम कनोजिया अध्यक्ष चुने गए जबकि प्राची शर्मा को महासचिव चुना गया है।
अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्लेयर रूपक कुमार को संघ का संयुक्त सचिव बनाया गया। अजय नारायण शर्मा संघ के मुख्य संरक्षक होंगे जबकि पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता जग्गनाथ सिंह को संरक्षक बनाया गया है। वहीं चेयरमैन मीनू सिंह को बनाया गया।
चुनाव पदाधिकारी पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्री पुष्कर राय के दिशा-निर्देश में चुनाव संपन्न हुआ। इस आमसभा की बैठक व चुनाव में सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।इस बैठक में सॉफ्टबॉल की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की गई। साथ ही कोषाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा ऑडिट रिपोर्ट का लेखा-जोखा पेश किया गया।
मुख्य संरक्षक : अजय नारायण शर्मा
संरक्षक : जग्गनाथ सिंह
अध्यक्ष- गौतम कनोजिया
उपाध्यक्ष : संजय कुमार, राज शेखर, सगुन सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रणव पांडेय
सचिव : प्राची शर्मा
कोषाध्यक्ष : पवन कुमार (पप्पू)
संयुक्त सचिव : रूपक कुमार
सहायक सचिव : ओमप्रकाश, देवराज, कार्तिक मेहता, श्याम किशोर प्रसाद
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…