बक्सर 13 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट लीग में आज खेले गए एक मैच में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने रतन देव क्रिकेट क्लब, तिवारीपुर को छह विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीता और पहले रतन देव क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। रतन देव की पूरी टीम 20 ओवर में 101 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक 27 रन ऋषि चौबे ने बनाया। जबकि आदर्श तिवारी ने 10, सोनू पांडे ने 9, सौरभ तथा रोहित ने 6-6 रन अमित तथा शुभम ने चार- चार रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 31 रन बने। कैंब्रिज स्कूल की तरफ से आदित्य विक्रम तथा अभिषेक ने तीन-तीन जबकि रंजीत तथा स्वयंम ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
101 रन के लक्ष्य को कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ओपनर बल्लेबाज आदित्य विक्रम के शानदार नाबाद 76 रन से आसानी से प्राप्त कर लिया। इसके अलावे संदीप ने नाबाद 9 तथा शिवम ने 5 रन बनाया। रतन देव क्रिकेट क्लब की तरफ से आलोक, अजीत,आदर्श एवं शिव आशीष ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मात्र 12.3 ओवर में ही 104 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैच में अंपायरिंग का कार्य आफताब आलम तथा मृत्युंजय गोस्वामी ने निभायी तथा स्कोरिंग का कार्य जावेद अली ने निभाया।
मैच के दौरान काफी संख्या में दर्शक एवं खिलाड़ी मौजूद थे। सीनियर डिवीजन में कल का मैच ईगल क्रिकेट क्लब तथा रतन देव क्रिकेट क्लब, तिवारीपुर के बीच किला मैदान में खेला जाएगा। तथा जूनियर डिवीजन में बॉयज क्रिकेट क्लब तथा एस बी एस क्रिकेट एकेडमी के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…