कटिहार 13 मार्च: राजेंद्र स्टेडियम के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मैच राजेंद्र क्रिकेट क्लब बनाम न्यू स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया।।टॉस से पहले आज खिलाडियों का परिचय कटिहार के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह के द्वारा लिया गया।
उसके उपरांत टॉस न्यू स्पोर्टिंग क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पे 187 रन बनाये जिसमे अहम योगदान रहा मुबस्सिर आलम 38 दिवाकर सिंह 35 बबलू 19 रनो का जबकी गेंदबाज़ी में राजेंद्र क्रिकेट के चन्दन सोरेन 34/3, उत्कर्ष 37/2 और रवि राय 24/2 विकेट चटकाए ।।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेंद्र क्रिकेट क्लब 25 ओवर में 103 रनो पे सिमट गयी जिसमे रमन कुमार 31 भावेश हेम्ब्रम 19 और स्नेहाशीष ने 16 रन बनाये ।।वहीं गेंदबाज़ी में न्यू स्पोर्टिंग के दिवाकर सिंह ने 25/4 जबकी मुबस्सिर आलम ने 27/3 विकेट लेकर राजेंद्र क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों को जमने नहीं दिया ! इस तरह न्यू स्पोर्टिंग ने 54 रनो से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये।मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिवाकर सिंह को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया ।।
आज निर्णायक की भूमिका में भरत भूषण झा और विश्वजीत थे जबकी स्कोरिंग राजनारायण और सिद्धांत ने की ।।कल का मुकाबला ए-डिवीजन में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के बिच जबकी बी-डिवीजन में वाइट एलेवेन बनाम इंडियन क्रिकेट क्लब के बिच खेला जायेगा ये जानकारी जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने दी।।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…