सीएपी शगुनी राय मेमोरियल अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना 13 मार्च:  क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस (सीएपी) ने बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हरा कर राजधानी से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले 15 मार्च को खेले जायेंगे। पहला मैच क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार और क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के बीच खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला अंशुल क्रिकेट एकेडमी और गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

रविवार को खेले गए अंतिम क्वार्टरफाइनल मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने टॉस जीता पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। युवराज के 89 रनों की मदद से बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाये।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने रौनित गिरि के 89 रनों की मदद से 12.1 ओवर में 128 रन बना कर मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने रौनित गिरि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में सात विकेट पर 124 रन,युवराज 89 रन, गौरव 16 रन, अंकित 2/24,रोहित 1/21, शिव शक्ति 1/13, नंदन 1/30, रन आउट-2
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस : 12.1 ओवर में 1 विकेट पर 128 रन,रौनित गिरि 89 रन, सूर्य प्रकाश 31 रन, रन आउट-1

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago