किशनगंज जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में एसवाइसीसी सीनियर विजयी

किशनगंज 13 मार्च: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिविजन का आज 32 वां मुकाबला एसवाइसीसी सीनियर और  खगरा राइडर्स के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया ।

जिसमें एसवाइसीसी सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए जिसमें विकास पासवान ने 72 रन एवं आलोक कुमार ने 23 रनों का योगदान दिया वही खगरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत ने तीन विकेट एवं संजीव यादव ने दो विकेट हासिल किए ।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़ा राइडर्स 22. 1 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए जिसमें आजाद अंसारी ने 16 रन एवं विवेक प्रधान ने 16 रनों का योगदान दिया वहीं एसवाइसीसी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अफजल अंसारी ने चार विकेट एवं जमील ने दो विकेट हासिल किए ।

4 विकेट लेने वाले अफजल अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच अफजल अंसारी को जिले के सीनियर खिलाड़ी राजा मलिक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे शशि भूषण दुबे एवं सोनू शर्मा वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक गणेश शाह

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago