दो दिवसीय मुकाबले में सीएपी 7 विकेट से विजयी ,चमके कुणाल,सुधांशु और अंकित

पटना 03 मार्च: डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी पटना के मैदान पर आज डीएमएस क्रिकेट एकेडमी और सीएपी के बीच दो दिवसीय मुकाबला खेला गया जिसमे सीएपी की टीम ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला डीएमएस क्रिकेट एकेडमी जानीपुर ने किया और अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अंकित के 59 रन और ऋषिकेश के 24 रनो के मदद से कुल 166 रन बनाये।गेंदबाजी में विकास पांच और राजपाल तीन विकेट लिए।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी सीएपी की टीम अश्वनी के 59 ,सूर्य और समीर के 30-30 रनो के मदद से कुल 190 रन बनाये जिससे 24 रनो की बढ़त मिली । गेंदबाजी में डीएमएस के राहुल को तीन,अंकित सहील और आशीष को दो दो विकेट मिला।

वही अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी डीएमएस की टीम के कुणाल के 89 और ऋषिकेश के 30 रनो के मदद से कुल 189 रन बनाये और सीएपी को 165 रनो का लक्ष्य दिया। गेंदबाजी में सुधांशु ने 6 विकेट झटके। जबाब में सीएपी की टीम के ऋषिकेश भट्ट के नाबाद 83 रनो से लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। गेंदबाजी में आशीष को दो और राहुल ,शशि को एक एक विकेट मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago