वैशाली 03 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रामना मैदान में चल रहे हैं रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच प्रियदर्शी फाउंडेशन और पातेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के शुरुआती झटके के बाद इशांत 47 रन और संजय 78 रन ने पारी को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद उत्सव शर्मा 36 रन , रोहित 29 रन और गौतम 28 रन के शानदार पारी के बदौलत 29 ओवर मै 307 रन बना कर ऑल आउट हो गई । पातेपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से गौरव 3 विकेट ,अभिषेक 2 विकेट ,सचिन 1 विकेट ,सुमन 1 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातेपुर क्रिकेट क्लब का शुरुआत सलामी बल्लेबाज सूरज 52 रन और रोहित 13 रन शानदार दी । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद ऋषभ 36 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए । पूरी टीम 20 ओवर मै 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गए ।
प्रियदर्शी फाउंडेशन के तरफ से गौतम 3 विकेट , उत्सव 3 विकेट ,रोहित 1 विकेट , उज्वल 1 विकेट ,सूरज 1 विकेट लिए । प्रियदर्शी फाउंडेशन के गौतम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…