न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुचने के बाद कप्तान केन विलियमसन का बड़ा बयान,देखे

दुबई 11 नवंबर: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से सेमीफाइनल में हराने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँच गई है और वर्ल्डकप में पहली टीम बन गई जो फाइनल में पहुंची . इस जीत के बाद केन विलियमसन ने कहा कि आगे हमारे सामने बड़ी चुनौती आने वाली है। आज के दुसरे सेमीफाइनल के बाद पता चलेगा कौन होगा दूसरा फाइनलिस्ट.

केन विलियमसन ने जीत के बाद कहा कि अधिकांश खिलाड़ी विभिन्न टूर्नामेंटों में एक साथ खेले हैं। मुझे पता था कि यह क्रिकेट का शानदार गेम होने वाला है। सोचा था कि उनके पास एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी स्कोर था। लेकिन वहां खड़े होकर कुछ साझेदारियां बनाकर चेस किया और मौकों को भुनाया। मिचेल का कैरेक्टर आज कुछ ऐसा था कि वह खड़े रहे। उच्च दबाव की स्थिति में अच्छी बल्लेबाजी की। टी20 क्रिकेट छोटे अंतर का गेम होता है।

विलियमसन ने आगे कहा कि पिच और छोटी बाउंड्री आदि चीजें मैच को परिभाषित कर देती है। नीशम ने बाहर आकर गेंद को जोर से मारा और यही वह करते हैं। वास्तव में इसने मैच की गति को बदल दिया। डैरिल की शानदार पारी रही, बड़े शॉट भी मारे। हम इस मैच का अनुसरण करेंगे, आगे शानदार होने वाला है। हमें पता है कि सामने एक एक चुनौती आ रही है, आज रात के बाद हम अपना ध्यान बदल देंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago