वेंकटेश अय्यर के टीम इंडिया में चयन होने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का बड़ा बयान,

मुंबई 11 नवंबर: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। अय्यर इसको लेकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।

वही पूर्व भारतीय कप्तान व लिटल मास्टर सुनील गावस्कर ने वेंकटेश अय्यर को लेकर कहा है कि राष्ट्रीय टीम के पास वेंकटेश अय्यर के रूप में एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर विकसित करने का मौका है। उन्होंने कहा कि सबसे छोटे प्रारूप में वेंकटेश अय्यर नम्बर छह या सात पर खेल सकते हैं। इसके अलावा उनकी मीडियम पेस गेंदबाजी की क्षमता का उपयोग भी किया जा सकता है।

टीवी न्यूज़ चैनल इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि बिल्कुल वेंकटेश अय्यर को तैयार किया जा सकता है। नीचे के क्रम में नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी का उपयोग किया जा सकता है। हम 4-ओवर के स्पेल के बारे में बात कर रहे हैं। यदि आप ऐसा कर सकते हैं, तो आपके पास दूसरा विकल्प है।

इस पूर्व महान बल्लेबाज ने कहा कि भारत पिछले 3-4 वर्षों में एक विकल्प पर टिका हुआ था और उसने विजय शंकर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं दिया। गावस्कर का मानना है कि अय्यर को ज्यादा मौका मिलना चाहिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

8 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago