कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार की जबरदस्त शतकीय पारी को लेकर दिया बड़ा बयान

इंग्‍लैंड ने नॉटिंघम में खेले तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 198 रन बना सकी।सूर्यकुमार यादव (117) की बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने रविवार को इंग्‍लैंड को हाई स्‍कोरिंग मैच में कड़ी टक्‍कर दी।

इंग्‍लैंड के हाथों तीसरे टी20 में मिली शिकस्‍त के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘लक्ष्‍य का शानदार तरीके से पीछा किया गया। इस तरह की फाइट दिखाई गई, जिस पर हमें गर्व है। सूर्यकुमार यादव को यह प्रारूप पसंद है। खुलकर अपने शॉट्स खेलना, वो पुराने बल्‍लेबाजों जैसे नहीं हैं। कभी रनगति को कम नहीं पड़ने देते। खिलाड़ी के रूप में बढ़े हैं और अपनी ताकत के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं

भारतीय कप्‍तान ने कहा, ‘हम कुछ योजनाएं एक्‍जीक्‍यूट करना चाहते थे, लेकिन बल्‍लेबाजों ने पारी के दौरान हम पर दबाव बनाए रखा। बीच के ओवरों में हुई साझेदारी ने हमें बैकफुट पर धकेला। इस तरह के मैदान में आप अपने आप का समर्थन करते हैं, लेकिन हम लक्ष्‍य से पीछे रह गए।’

डेविड मलान (77) और लियाम लिविंगस्‍टोन (42*) ने उम्‍दा पारियां खेलकर इंग्‍लैंड को 215/7 के विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया था। मलान और लिविंगस्‍टोन ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी, जिसने इंग्‍लैंड के विशाल स्‍कोर तक पहुंचने का मंच सेट किया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago