इस बार वर्ल्डकप में भारत को हराना पाकिस्तान टीम के लिए आसान नहीं होगा : शोएब अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बायान दिया है । उन्होंने कहा है कि इस बार पाकिस्तानी टीम आसानी से भारतीय टीम को हरा नहीं पाएगी और उन्हें काफी कड़ी चुनौती मिलेगी।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक शोएब अख्तर ने कहा ‘इस बार भारतीय टीम पूरी प्लानिंग के साथ आएगी। इस बार पाकिस्तान का भारत को हराना आसान नहीं होगा। हालांकि अभी मैच के रिजल्ट के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन मेरा ये मानना है कि पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और बाद में गेंदबाजी करनी चाहिए। इसकी वजह ये है कि मेलबर्न में तेज गेंदबाजों को काफी अच्छा बाउंस मिलता है।’

शोएब अख्तर के मुताबिक इस मैच के दौरान पूरा स्टेडियम भरा रहेगा। उन्होंने आगे कहा ‘मेरे हिसाब से इस बार और भी ज्यादा लोग मैदान में आएंगे। मेलबर्न में लगभग डेढ़ लाख लोग मैच देखने के लिए आएंगे जिसमें से लगभग 70 हजार भारतीय होंगे।’

दोनों टीमों के बीच एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना होगा। 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि इस बार टीम इंडिया पाकिस्तान को कड़ी चुनौती पेश करेगी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को दूसरी पारी में गेंदबाजी करने की सलाह दी।

पिछली बार यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को बेहद आसानी के साथ 10 विकेटों से हरा दिया था। पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ ये पहली जीत थी। इससे पहले तक पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में भारत से हार का सामना करना पड़ता था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago