आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जायेगा। जिसमे रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है।भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतकों के मामले में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास वनडे सीरीज के तीनों ही मैचों में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मिस्टर 360 डिग्री एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

इंग्लैंड में अभी तक रोहित शर्मा ने 7 वनडे शतक लगाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स के भी 7 ही वनडे शतक हैं। सचिन तेंदुलकर ने यूएई और एबी डीविलियर्स ने भारत में 7 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने भी यूएई में 7 शतक लगाए थे। अगर रोहित शर्मा ने एक और शतक लगा दिया तो वो इन बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे और किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में वो ज्यादा लंबी पारियां नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में वो चाहेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में शतक लगाएं और अगर वो ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो फिर एक खास मामले में सचिन और एबी डीविलियर्स से आगे निकल जाएंगे। वो किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago