एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 94 साल की स्प्रिंटर भगवानी देवी ने जीता गोल्ड मेडल,बधाई की भरमार

भारत की 94 साल की स्प्रिंटर भगवानी देवी डागर ने फिनलैंड के टेम्पेयर में हुए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई थी।

उन्हें क्वीन ऑफ एथलेटिक्स भी कहा जा रहा है। अब भगवानी भारत लौट आई हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए कई प्रशंसक और परिवार वाले मौजूद थे। इस दौरान भगवानी ने अपने जीत का जश्न डांस कर मनाया।

खेल मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि भगवानी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में महज 24.74 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। साथ ही शॉटपुट में कांस्य पदक भी हासिल किया। भगवानी ने कुल एक स्वर्ण और दो कांस्य समेत तीन पदक जीते। खेल विभाग ने पोस्ट में लिखा- वास्तव में सराहनीय प्रयास।

वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 35 साल और उससे अधिक उम्र के एथलीटों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत 1975 में की गई थी। यह 29 जून से 10 जुलाई तक फिनलैंड में आयोजित किया गया था। भगवानी की उपलब्धियों की देश के हर कोने में सराहना हुई। अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी और पीयूष गोयल सहित मंत्रियों ने 94 वर्षीय को “सभी के लिए प्रेरणा” बताते हुए बधाई दी।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago