मुजफ्फरपुर जिला अंडर – 16 क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने आइडियल सीए को 2 विकेट से हराया।

मुजफ्फरपुर : जिला अंडर – 16 क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने आइडियल क्रिकेट एकेडमी को 2 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 21 ओवर में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जिसमें अभिनेक ने 51,आयुष रंजन ने 12,एवं सत्यम शाही ने 14 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शेखर ने 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही वासुदेव,तलहा एवं उत्तकर्ष को एक एक विकेट लेने में सफलता मिली।

जबाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 117 रन बना लिए।क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उत्तकर्श ने 31 एवं अंशुमान जायसवाल ने 47 रन बनाए।गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से विक्रम ने 3,सत्यम ने 2, सौरव ने एक एवं हिमांशु ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के शेखर को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राजकुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में आर्यन एवं मुरारी थे।कल का मैच: दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम सुस्ता क्रिकेट क्लब।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago