कराटे

Central Industrial Security Force(CISF) बना एयरपोर्ट प्रीमियर लीग सीजन-1 चैंपियन

पटना : एयरपोर्ट प्रीमियर लीग (Airport Premier League) 2022 का फाइनल मैच CISF (Central Industrial Security Force) और AAI (Airport authority of India) मध्य CISF के अनिशाबाद मैदान में खेला गया। टॉस AAI की टीम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

AAI की टीम ने पहले खेलते हुए 16 ओवरों में कुल 09 विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में खेलने के लिए उतरी CISF की टीम 12.1 ओवर में ही 110 रन बना लिए। CISF ने यह मैच 05 विकेट से जीता जिसके साथ ही CISF ने Airport Premier League का सीजन-1  भी जीत लिया । CISF के L K Meena को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 04 ओवर में 22 रन देकर 02 विकेट लिए तथा 38 रन भी बनाए।

मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार झा ( CASO और कमांडेंट CISF Patna Airport) के द्वारा विजयी टीम (CISF) को विजेता ट्राफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब एल के मीना  (CISF) को दिया गया जिन्होंने पूरे सीरीज में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया ।

बेस्ट बैट्समैन का खिताब जमील (AAI) को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब अनिल(Spicejet) को दिया गया। बेस्ट फील्डर का खिताब रवि (Help desk) को दिया गया। विजेता टीम (CISF) के कप्तान पर्वेश पाण्डेय ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए इसे पूरी टीम की जीत बताया।

इस अवसर पर पटना एयरपोर्ट के CASO एवं कमांडेंट श्री अजय कुमार झा, इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर कुरैश हुसैन भी उपस्थित रहे। CASO एवं कमांडेंट श्री अजय कुमार झा ने बताया कि एयरपोर्ट प्रीमियर लीग का पहला सीजन एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी एयरलाइंस, cgएयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा सीआईएसएफ के सहयोग से अत्यंत सफल रहा तथा जल्द ही दूसरा सीजन और बृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

14 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

22 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago