सात्विक आइवीएफ महिला टी-20 चैलेंजर ट्राफी में नालंदा व अलोकिक इलेवन विजयी

धनबाद : नालंदा व अलोकिक इलेवन ने शुक्रवार को जोहरी बाजार इलेवन को 69 रन से हराकर सात्विक आइवीएफ महिला टी-20 चैलेंजर ट्राफी में अपनी पहली जीत दर्ज की।

जियलगोरा स्‍टेडियम में नालंदा व अलोकिक ने टास जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और सुनीता कुमारी मुर्मू के 59 और वृष्टि कुमारी के 39 रनों की मदद से बीस ओवरों में दो विकेट पर 117 रन बनाए। चन्द्रिमा घोषाल और नैना कुमारी को एक-एक विकेट मिला। बाद में जोहरी बाजार की टीम 12.3 ओवर में आठ विकेट पर 48 रन ही बना सकी। सुनीता मुर्मू ने तीन पर दो, रानी कुमारी ने 13 पर दो और वृष्टि कुमारी व अर्पिता लायक ने एक-एक विकेट लिए।

बाद में प्‍लेयर आफ द मैच चुनी गईं सुनीता मुर्मू को मुख्‍य अतिथि बीसीसीएल लोदना एरिया की कार्मिक प्रबंधक पिंकी कुमारी ने ट्राफी व कैश अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर डीसीए के संयुक्‍त सचिव बीएच खान, अन्‍नपूर्णा सिंह, अंपायर राजू प्रसाद व सिंटू कुमार यादव, महेश गोराई आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago