ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट लीग में चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड विजयी

मोतिहारी 26 फरवरी: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के अंतर्गत स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर सीनियर डिवीजन पुल-बी के तहत स्व.शम्भू शरण शांति शरण मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड ने जुलियन क्रिकेट क्लब को 19 रन से हरा दिया।

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27 ओवर में 140/10 रन का स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से बल्लेबाज आसिफ दाऊद ने 41,तहसीन ने 31 और बादल कुमार ने 21 रन बनाए। जुलियन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राजेश ने 5 और समित ने 4 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलते हुए जुलियन क्रिकेट क्लब की टीम 27.3 ओवर में 121/10 रन पर सिमट गई।टीम के बल्लेबाज अंकित ने 31,समित ने 22 और ललितेश्वर ने 21 रन बनाए।चकिया टीम के गेंदबाज अखिलेश ने 4 जबकि अभिषेक ने 3 विकेट चटकाए।चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड के खिलाड़ी आसिफ दाऊद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश और डिस्ट्रिक्ट पैनल के कुमार राज रहे जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाया।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल का मुकाबला चम्पारण क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,कन्वेनर सुरेंद्र पांडेय,राशिद जमाल खान अनुशासन समिति अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा,जी. के. स्पोर्ट्स सीएमडी गुलाब खान सहित वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ नवनीत कुमार व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago