सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डी०सी०सी ने परिहार को 204 रनो से हराया

सीतामढ़ी 26 फरवरी: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे सांतवा दिन का मैच डी०सी०सी और परिहार के बीच खेला गया ।

डी०सी०सी के कप्तान मृत्युंजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 242 रनो का लक्ष्य रखा । जवाब में उतरी परिहार की टीम ने 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी । जिसमे डी०सी०सी ने यह मुकाबला 204 रनो से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सी०ए०ओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से डी०सी०सी के अनिकेत कुमार और राजेश कुमार झा को लीग संचालक विवेक मिश्रा के द्वारा प्रदान किया गया । आज के मैच का अंपायर विजेंद्र कुमार भूषण एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर रमाशंकर थे । पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैच का संचालन कराया गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago