पटना 26 फरवरी: बीसीसीआई के तत्वाधान में कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेले जा रहे बिहार और सिक्किम के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला में बिहार ने 431 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सिक्किम ने 6 विकेट 537 रन बनाकर हासिल की 106 रन की बढ़त।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि कोलकाता के ईडन गार्डन में बिहार और सिक्किम के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबला के तीसरे दिन आज सिक्किम के टीम ने तीन विकेट पर बनाए गए 138 रन से आगे खेलना शुरू किया ।कल के नाबाद बल्लेबाज लियान खान के 65 रन और कप्तान क्रांथि के नाबाद 56 रन की अर्धशतकीय पारी से आगे खेलना शुरू किया।

नियान खान 75 रन के योग पर अभिजीत साकेत का शिकार बने और सुमित कुमार ने 56 रन अर्धशतकीय पारी खेली।
जबकि कप्तान क्रांथि ने एक मोर्चा संभाले रखा और 32 चौके और 5 छक्के के सहारे नाबाद 269 रनों की शानदार पारी खेली जिसका साथ विकेटकीपर बल्लेबाज आशीष थापा ने 100 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर निभाया और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कुल 6 विकेट पर 537 रनों का स्कोर खड़ा किया और पहली पारी के आधार पर बिहार से 106 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है।

बिहार के गेंदबाज अभिजीत साकेत ने तीन विकेट चटकाए ।जबकि हर्ष विक्रम सिंह, मलय राज, और कप्तान आशुतोष अमन को 1-1 एक सफलता हाथ लगी। कल मैच के चौथे और आखिरी दिन सिक्किम के टीम 6 विकेट पर 537 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago