मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में आज चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने तेजस क्रिकेट एकेडमी को 61 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
आज स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए जिसमे आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए वहीं अयान ने 27,रवि रोशन ने 25,आर्यन ने 23, बीरू ने 19,आकर्षण ने 19, अंशुमन ने 13 एवम विश्वजीत ने 11 रनो का योग अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अविनाश ने 3,मनीष ने 1,अंकुर ने 1, अभिषेक ने 1,आगाज आलम ने 1 एवम रोहित ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी तेजस क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी।तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित एवम आगाज आलम ने शानदार बल्लेबाजी करते 50 एवम 55 रन अपनी टीम के लिए बनाए इन दोनो के अलावा प्रहर्ष ने 19 एवम दिव्यांशु ने 14 रन बनाए।
आज के मैन ऑफ द मैच तेजस क्रिकेट एकेडमी के रोहित को दिया गया। आज के अंपायर अविनाश कुमार एवम आलोक कुमार थे वही स्कोरर अभिषेक कुमार थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…