नालंदा :मगध जोन श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नालंदा की पहली जीत जहानाबाद को 2 विकेट से हराया।आज खेले गए मैच में जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 224 रन बनाये। जहानाबाद की ओर से सन्नी ने 59 रन, अनुकूल ने 65, राजकुमार ने 32, कुमार शान ने 19 और प्रिन्स ने 15 रन का योगदान दिया।नालंदा की ओर से गेंदबाज अंकित ने 5 विकेट, विनीत ने 2 और मोहित तथा शिवम् ने क्रमशः एक एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में खेलने उतरी नालंदा की टीम ने मोहित के अर्धशतक 91 रन की पारी से 40 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।नालंदा की ओर से मोहित ने 91 रन, लक्ष्य प्रकाश ने 44 रन, विनीत ने 21 रन, नीरज ने नाबाद 21 रन तथा राज गुरु ने 14 रन का योगदान दिया।जहानाबाद के गेंदबाज प्रिंस ठाकुर ने 4 विकेट, आदित्य, राजकुमार तथा कुमार शान ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
नालंदा के अंकित कुमार (पांच विकेट ) तथा मोहित कुमार (91 रन और एक विकेट) को संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।इस मोके पर सय्यद मोहम्मद जावेद इक़बाल, शांतोष कुमार पांडेय, गोपाल सिंह, हैदर अली, संजय कुमार, दीपक कुमार, सीनियर अम्पायर अंडर 16 कोच परवेज़ मुस्तफा,क्षितिज, कुंदन,देव रंजन आयोजन को सफल बनाने हेतु उपस्थित रहे।कल टूर्नामेंट का छठा मैच गया बनाम नवादा के बीच खेला जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…