भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज एवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवेंजर ग्रीन की टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया |ओपनर बल्लेबाज चंदन कुमार ने शानदार 85 रन, नेहाल रंजन ने 25 रन ,नितेश में 51 रन ,परमजीत ने 24 रन और अंकित कुमार ने 19 रनों का योगदान किया |हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने शानदार 5 विकेट, संस्कार और विनीत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया|
251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाई टेक क्लब की टीम मात्र 99 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई| कुणाल 31,निखिल 26 रन बनाए| एवेंजर की तरफ से विवेक ने 4 विकेट और मुन्ना में 2 विकेट प्राप्त किए | इस प्रकार एवेंजर ग्रीन ने मैच 152 रनों से जीत लिया | आज के मैच मैन ऑफ़ द मैच चंदन कुमार रहे |
जिन्हें जिला पैनल के अंपायर जितेंद्र कुमार ने सम्मानित किया मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,अध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष एवं विहार किकेट स्टेट पैनल के अंपायर संजीव तिवारी उपस्थित थे | कल का मैच सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ब्लू बनाम स्टार फेन्डस क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…