किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में एस वाई सी सी सीनियर 111 रनों से विजयी।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित सत्र 2021-22 ए डिविजन का आज 38 वां मैच एस वाई सी सी सीनियर बनाम लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें एस वाई सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए जिसमें अफजल अंसारी ने 63 रन एवं ललित कुमार ने 46रनों का योगदान दिया वही लोहार पट्टी की ओर से गेंदबाजी करते हुए महबूब ने दो विकेट एवं हर्ष केसरी ने 1 विकेट हासिल किया।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब 17.5ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना सके जिसमें सूरज ने 24 रन एवं विक्की ठाकुर ने 17 रनों का योगदान दिया वहीं एस वाई सी सी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू ने तीन विकेट एवं अफजल अंसारी ने दो विकेट हासिल किया।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 63 रन एवं 2 विकेट लेने वाले अफजल अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के अंपायर थे राणा नावेद एवं सोनू शर्मा वही स्कोरर थे दीपक।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago