प्रदर्शनी मैच में बिहार वेस्ट ज़ॉन ने बिहार ईस्ट ज़ॉन को 5 विकेट से हराया

सुपौल : शुभकामना कप 2022-23 परसरमा सुपौल के कुहली मैदान पर खेले जा रहे प्रदर्शनी मैच में बिहार वेस्ट ज़ॉन ने बिहार East ज़ॉन को 5 विकेट से हराया।

आज के इस मैच में Bihar east zone के कप्तान सोनी सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। Bihar East zone के बल्लेबाज ममता पटेल ने 31 गेंदों पर 24 रन, स्वेता ने 21 गेंदों पर 15 रन और मुस्कान ने 13 गेंदों पर 11 रनों का योगदान दी , और अपने टीम को 89 पर पहुचाई।Bihar west Zone के गेंदबाज सोनी सिंह ने 3.4 ओवर में 11 रन खर्च कर 5 सफलता और शिल्पी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

90 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी Bihar west zone ने 17 ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य हाँसिल कर ली।
Bihar West zone के बल्लेबाज तान्या रैना ने 40 गेंदों पर 27 रन और विशालक्ष्मी ने 16 गेंदों में 14 रन बनाई।
Bihar East zone के गेंदबाज बेबी रोजी, दिया भारती , सोनी ठाकुर और नूतन सिंह ने 1-1 विकेट हाँसिल की।

अंपायर की भूमिका में BCA पैनल के सुरेंद्र कुमार सिंह और रवि कुमार,कॉमेंट्री – PN.शेखर और कुमार आदित्य,स्कोरिंग – संगीत झा थे।मैच के मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह (विधान परिषद सदस्य) ने विजेता टीम को ट्रॉफी , वही उपविजेता टीम को रजनीश कुमार सिंह ( जिला परिषद सदस्य ) ने ट्रॉफी प्रदान किया।

युथ स्पोर्टिग क्लब के अध्य्क्ष और परसरमा – परसौनी के मुखिया रिंकू शेखावत ने बताया कि कल सुबह 10 बजे से शुभकामना कप 2022-23 का फाइनल मुकाबला गया और मधुबनी टीम के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago