रेखा देवी मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, रांची की टीम जीती

पटना,17 दिसंबर। गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में शुरू रेखा देवी मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में स्टार वारियर्स, रांची ने टाउन क्लब, मैरवा सीवान को 1-0 से पराजित किया।

इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, कॉमनवेल्थ पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की कीर्ति राज, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर एलपी वर्मा, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार रेफरी बोर्ड के एचओआर सत्येंद्र कुमार, पूर्व खिलाड़ी चंदेश्वर प्रसाद चंदू ने गुब्बारा उड़ा कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

सबों का स्वागत गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष श्याम बाबू राय ने पुष्पगुच्छ देकर व शॉल समर्पित कर किया। इस मौके पर गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के उपाध्यक्ष मनोहर राय, कोषाध्यक्ष आशुतोष सिन्हा, कोच नंद किशोर प्रसाद कई गणमान्य व्यक्तित मौजूद थे।

आज के मैच में खेल के 43वें मिनट में स्टार वारियर्स रांची की बिन्नी ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। बिन्नी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। खेल के 55वें मिनट में सीवान हीना को पीला कार्ड दिखाया गया।

आयोजन सचिव अविनाश कुमार मंटू ने बताया कि रविवार को दूसरे मैच में गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब का मुकाबला सिलीगुढ़ी की टीम से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago