सैयद मुस्ताक अली टी-20 में चंडीगढ़ ने बिहार को हराया,बिपिन का शानदार अर्धशतक

पटना: मुंबई के बी के सी स्टेडियम में खेले गए सैयद मुस्ताक अली टी -20 टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार को चंडीगढ़ से नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बिहार की टीम ने सलामी बल्लेबाज बिपिन सौरभ के 76 रनों की शानदार पारी के बदौलत 20 ओवर में छ्ह विकेट के नुकसान पर 171 का स्कोर खड़ा किया। जिसे चंडीगढ़ की टीम ने 17 ओवर में एक विकेट खोकर 174 रन बनकर नौ विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।

चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर बिहार को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बिहार की ओर से बिपिन सौरभ 76 रन, सकिबुल गनी 32 रन, बाबुल कुमार 15 रन, आमोद यादव 12 रन, सूरज कश्यप 11 रन तथा हर्ष राज ने 10 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। चंडीगढ़ की ओर से एम अश्विन और आर बाबा ने 2-2 विकेट तथा संदीप शर्मा और बी लाठर ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने मनन बोहरा 81 रन, अर्जुन आज़ाद 79 रन नाबाद और शिवम भामरी 10 रन नाबाद के बदौलत एक विकेट पर 174 रन बनाकर मैच को 17 ओवर में मैच को आपने नाम कर लिया। बिहार की ओर से एकमात्र विकेट मलय को प्राप्त हुआ, जिसने मनन बोहरा को एल वी डब्ल्यू आउट किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago