पटना: विजयनगरम, आंध्र प्रदेश के कंदुकुरी क्रिकेट एकेडमी में खेले गए अंतिम मैच में बिहार U-19 महिला वर्ग की टीम को बरोदा से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 135 का स्कोर खड़ा किया , जिसके जवाब में बरोदा की टीम 22.1 ओवर में तीन विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
बिहार की ओर से याशिता 47 रन, ममता कुमारी पटेल 51 रन, नंदिनी यादव 11 रन और बेबी रोज़ी के 8 रन के बदौलत बिहार की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनायी। बरोदा की ओर से आर्या मेहरा 3 विकेट, आध्या हिंगू ने 2 विकेट तथा नृपा और हेटवी ने एक-एक विकेट लिया।
बरोदा की टीम ने 22.1 ओवर में धारती 60 रन, मेसवी पोकर 37 रन, निधि 11 रन और आटोशी 14 रन तथा प्राप्ति 9 रन दोनों नाबाद के बदौलत इस मैच को अपने नाम कर लिया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…