बिलासपुर 16 अगस्त: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 12 अगस्त को बिलासपुर सीनियर का ट्रायल लिया गया था जो बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में लिया गया जिसमें 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसके पश्चात चयनकर्ता देवेंद्र सिंह, टी साई कुमार, राजेश शुक्ला और कमल घोष के द्वारा खिलाड़ियों के फिटनेस बल्लेबाजी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को प्रदर्शन को देखते हुए बिलासपुर ब्लू की टीम घोषित कर दी गई है।
बिलासपुर ब्लू का पहला मैच कवर्धा के मध्य 17 अगस्त दोपहर को, दूसरा मैच जांजगीर चांपा के मध्य 18 अगस्त सुबह को और तीसरा मैच नारायणपुर के मध्य 19 अगस्त को दोपहर को खेला जाएगा। और तीनों ही मैच रायपुर स्टेडियम में खेला जाएगा और उसके पश्चात सेमीफाइनल के लिए ग्रुप ए बनाम ग्रुप सी के मध्य खेल जायेगा और दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप बी बनाम ग्रुप डी के मध्य खेला जायेगा।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है –
प्रवीण कुमार टीम के कोच होंगे ,
सभी चयनित खिलाड़ियों को टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिक्रेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेन्द्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह और भूपेंद्र पांडे ,सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी , फिरोज अली, अभिषेक सिंह, रोहित ध्रुव,महेश दत्त मिश्रा ने बधाई दिए।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…