क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव एवं आम सभा सम्पन्न,चुने गए नई कार्यकारिणी

पटना 16 अगस्त: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ( सीएबी ) की आमसभा की बैठक सोमवार को राजधानी के एक होटल में संपन्न हुई । इस बैठक में अगले तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

बैठक के शुरू होने के पहले पूर्व कोषाध्यक्ष प्रो डेजी नारायण को दो मिनट का मौन रख कर सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित की । बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने की ।

गठित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर सुबोध कांत सहाय निर्वाचित हुए । कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ विनोद यादव बनाये गए हैं । उपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार होंगे । सचिव अनुपम वर्मा होंगी जबकि उपसचिव मो जुल्फी होंगे ।

कोषाध्यक्ष मो आलमगीर होंगे जबकि जिला प्रतिनिधि एसएम इस्लामुल हक उर्फ अरशद होंगे । खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में विश्वजीत सिंह ( पुरुष ) जबकि जूही वर्मा ( महिला ) होंगी । पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना को सीएबी का सलाहकार बनाया गया है ।

पूर्व रणजी प्लेयर सत्येंद्र सिंह अगले तीन साल तक बिहार क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किये गए हैं । पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अखिलेश चंद्रा अगले तीन साल के लिए लोकपाल नियुक्त किये गए हैं ।इसकी जानकारी आदित्य वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago