समस्तीपुर जिले के अंडर-16 बालक वर्ग का ट्रायल संपन्न

समस्तीपुर 16 अगस्त: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाड़ियों के पंजीयन हेतु समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा सोमवार को अस्थानी पटेल मैदान में अंडर 16 बालक वर्ग का ट्रायल प्रतियोगिता कराया गया ।

ट्रायल में जिलेभर से 115 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । ट्रायल में प्रदर्शन के आधार को ध्यान में रखते हुए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया । मुख्य चयनकर्ता गिरधर गोपाल , राजीव कुमार , अश्वनी कुमार थे ।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के, उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह मौजूद थे । 20 खिलाड़ियों का सूची मंगलवार को जारी की जाएगी उक्त जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोनु झा ने दी ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago