पटना 16 अगस्त: पटना के ए एन कॉलेज के सामने आर डी पैलेस में आज सुबह 11 बजे से डॉ.दयाल फाउंडेशन के निदेशक निशांत दयाल एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम प्रो.नीरज सिंह और पटना जिला क्रिकेट लीग के सदस्य रूपक कुमार ने बिहार क्रिकेट लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान किया।
जिन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, उसका नाम इस प्रकार है:-
श्लोक कुमार, अंकित सिंह, नीकु कुमार, प्रेम प्रियांक, अभिषेक बाबू, प्रशांत श्रीवास्तव, आयुष, श्रवण निग्रोध, शशि शेखर और सुमित कुमार को क्रिकेट किट दिया गया। वही सुखदेव नारायण टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहे शांतनु चंद्रा को भी क्रिकेट किट प्रदान किया गया। इसके अलावा एक महिला खिलाड़ी दीपांजलि रानी को भी क्रिकेट किट दिया गया।
डॉ. दयाल फाउंडेशन के निदेशक निशांत दयाल ने कहा कि आगे भी बढ़िया प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को क्रिकेट किट दिया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहे और वो खेल पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सके।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को डॉ. दयाल फाउंडेशन ने जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेट किट का वितरण किया गया था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…