पटना फुटबॉल लीग में सिविल ऑडिट और जीएसी जीते

पटना, 8 जनवरी। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सिविल ऑडिट आरसी और जीएसी ने जीत दर्ज की। वीएन शर्मा इंस्टीच्यूट, खगौल, दानापुर में चल रही इस लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैचों में सिविल ऑडिट आरसी ने इंपीरियल एससी को 2-0 से जबकि जीएसी ने सिटी एथलेटिक क्लब को 3-0 से हराया।

सिविल ऑडिट बनाम इंपीरियल एससी

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और पहले हाफ में मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में सिविल ऑडिट ने अपनी रणनीति बदली और खेल शुरू होते ही राफेल सोरेन ने 49वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। 69वें मिनट में पीयूष ने गोल कर सिविल ऑडिट को 2-0 की बढ़त दिला दी जो रेफरी के फाइनल सिटी बजने तक कायम रहा। इस मैच में सिविल ऑडिट के मोहम्मद फैमी को पीला कार्ड दिखाया। सिविल आडिट के मुशर्रफ परवेज को पूर्व खिलाड़ी रामप्रवेश शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।इस मैच के रेफरी हरेंद्र यादव, सामंत कुमार, सुनील कुमार और अरुण हांसदा थे।

जीएसी बनाम सिटी एथलेटिक क्लब

इस मैच में गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब टीम के खिलाड़ियों का पूरा दबदबा रहा। दूसरे हाफ में थोड़ी टक्कर जरूर हुई।खेल के 20वें मिनट में विकास टुडू ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद खेल के 31वें मिनट में अनिल सिंह ने दूसरा गोल दाग कर पहले हाफ में जीएसी को 2-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में सिटी एथलेटिक क्लब ने मैच में वापसी और जीएसी के खिलाड़ियों ने बढ़त को बड़ा करने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मूव बनाना शुरू किया। 75वें मिनट में जीएसी के संदीप नंदी ने सफलता हासिल कर और जीएसी की बढ़त 3-0 की हो गई जो अंत तक कायम रही। इस मैच में जीएसी के संदीप नंदी और सिटी एथलेटिक क्लब के अमरजीत कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया।जीएसी के समित बाबरी को टीवी हक ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago