शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के दसवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर नटराज क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अनीश के नाबाद 200 रन(103 गेंद) , संजय के 99 रन(41 गेंद) एवं रणदीप के 68 रनों (40 गेंद) की शानदार पारियों की मदद से नटराज क्रिकेट क्लब ने 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 445 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
446 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16वें ओवर में हीं 64 रनों पर ऑल आउट हो गई।नटराज क्रिकेट क्लब द्वारा 30 ओवरों में बनाया गया 445 रन अभी तक शिवहर जिला क्रिकेट लीग में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक सबसे बङा स्कोर है।नटराज के बल्लेबाज अनीश द्वारा 103 गेंदों पर बनाया गया नाबाद 200 रन शिवहर जिला क्रिकेट लीग में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
दोहरे शतकीय पारी के लिए नटराज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अनीश को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।मंगलवार को सिनियर डिविजन का ग्यारहवां वां मैच रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब एवं भारती क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…