पटना, 8 जनवरी। ललन बाबू फाउंडेशन, पिंजरी के तत्वावधान में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ललन बाबू स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।यह जानकारी ललन बाबू फाउंडेशन के संस्थापक सह भाजपा क्रीड़ा, बिहार प्रदेश के सह संयोजक के उपाध्यक्ष राज शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा आयोजन अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने बताया कि इस लीग में 8 टीमें खेलेंगी। टीमों के गठन के लिए खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल से होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग में खेलने वाली सभी टीमों को रंगीन ड्रेस उपलब्ध कराया जायेगा। मैचों का आयोजन लीग आधार पर किया जायेगा। टीमों के गठन के सेलेक्शन ट्रायल पटना में 4-5 सेंटरों पर आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन ट्रायल के वेन्यू और तिथि की घोषणा जल्द कर दी जायेगी।
आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की बारिश होगी। साथ ही इस बार कुछ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द लीग, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही विजेता टीम को आईपीएल मैच देखने के लिए टिकट देने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैचों का संचालन पैनल अंपायरों द्वारा किया जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…