सी के नायडू U-23: बिहार के आयुष का शानदार शतक 158 रन,हरियाणा पर 78 रन की बढ़त

पटना: आयुष लोहारिका के शानदार 158 रन के बदौलत, पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे सी के नायडू U-23 के मैच में बिहार की टीम हरियाणा पर पहली पारी में  71 रन की बढ़त प्राप्त कर चुकी है। इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम पहली पारी में 284 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जबकि बिहार की टीम दूसरे दिन के खेल के समाप्ति तक छ्ह विकेट के नुकसान पर 355 रन बना चुकी है।

मैच के दूसरे दिन बिहार की टीम पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलना प्रारम्भ किया। बिहार की ओर से आयुष लोहारिका ने 158 रन, वैभव 18 रन, शशांक उपाध्याय 57 रन, अंकित राज 50 रन, आकाश राज 18 रन और सचिन पटेल 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मो आलम 20 रन ततः सूरज कश्यप 9 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद हैं।

हरियाणा की ओर से रिशान्त कोहली 2 विकेट तथा पीयूष, गर्व सांगवान और  लक्ष्य सांगवान ने एक एक विकेट लिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago