कराटे

रणजी ट्रॉफी: असम ने बिहार को नौ विकेट से हराया,

पटना: असम के बरासपाड़ा में हुए रणजी ट्रॉफी के मैच में असम ने बिहार 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बिहार की टीम टॉस जीतकर असम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। असम की टीम पहली पारी में 405 रन बकर ऑल आउट हुई, जबकि बिहार की टीम पहली पारी में महज 207 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

मैच के तीसरे दिन बिहार को पहली पारी में असम से 198 रन से पिछड़ने के कारण फॉलोऑन खेलना पड़ा, जहां बिहार की टीम दूसरी पारी में 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। असम को दूसरी पारी में 95 रन जीत के लिए बनाने का लक्ष्य था, जिसे असम की टीम में 14.1 ओवर एक विकेट पर 100 रन बनाकर मैच को नौ विकेट से जीत लिया।

मैच के अंतिम दिन बिहार की टीम दूसरी पारी में पाँच विकेट पर 168 रन से आगे खेलते हुए, 292 रन बनकर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह के शानदार शतक 103 रन, श्रमण निग्रोध 23 रन, सकिबुल गणी एक रन और बिपिन सौरभ 44 रन, ऋषव राज 20 रन, राघवेंद्र प्रताप 22 रन, परम जीत सिंह 9 रन, वीर प्रताप एक रन, आमोद और विपुल 11-11 रन  बनाकर आउट हुए, जबकि आशुतोष 23 रन बनाकर  नाबाद रहे। दूसरी पारी में असम की ओर से राहुल ने 5 विकेट,  मुख्तार और सरूपम पुरकायस्थ  ने 2-2 विकेट और मृंमोय ने एक विकेट लिए।

दूसरी पारी में 95 रन के जीत के लक्ष्य के साथ उतरी असम की टीम परवेज़ मुसर्र्फ़ 52 रन और दानिस दास 22 रन दोनों नाबाद के बदौलत एक विकेट पर 100 रन बनाकर मैच को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। असम के एकमात्र बल्लेबाज राहुल 22 रन बनाकर वीर की गेंद पर गनी के हाथो कैच आउट हुए। बिहार का अगला मैच 16 फरवरी से ईडेन गार्डेन कोलकाता में बंगाल के खिलाफ होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago