पटना:महाराणा प्रताप कॉलेज मैदान मे खेले जा रहे सी के नायडू U-23 टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने दूसरे दिन ही बिहार को पारी और 36 रन से पराजित कर दिया। इस मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीत कर, बिहार पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
बिहार पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 72 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि उत्तराखंड ने पहले पारी में 282 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में उत्तराखंड ने बिहार पर 210 रन की बढ़त हासिल की। बिहार की टीम दूसरी पारी में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, नतीजतन बिहार को एक पारी और 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।
बिहार के तरफ से दूसरे पारी में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यबंशी ने 91 रन और सुरज कश्यप ने 57 रन की पारी खेली, उत्तराखंड के सत्यम बालीयान ने दोनों पारी में 5-5 विकेट चटकाए , जबकि दूसरी पारी में हर्ष ने 3 विकेट और अवनीश और अंकित को एक-एक विकेट मिले। बिहार का अगला मैच 28 जनवरी से कल्याणी (बंगाल) में बंगाल के खिलाफ होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…