पटना: मौसम की मार से हलकान बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच  विक्टोरिया पार्क स्टेडियम (मेरठ) में खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों टीम को दो-दो अंक मिले।

रणजी मुकाबले में खराब मौसम के कारण पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार ने पहले पारी में सभी विकेट खोकर 260  रन का स्कोर किया।  बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सरमन नीग्रोध ने 87 रन,  राघवेन्द्र प्रताप 75* रन,  शाकिबुल गनी ने 41 रन की पारी खेली।  उत्तर प्रदेश के तरफ गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने 4 विकेट, कार्तिक ने 2 विकेट ,नीतीश, अंकित और विनीत को एक-एक विकेट मिले।

बिहार के 260 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने आए उत्तर प्रदेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर  45 रन बनाए।  खराब मौसम के बजह से उत्तर प्रदेश टीम  महज  4.4 ही बल्लेबाजी कर पायी I बिहार के तरफ से गेंदबाजी करते हुए वीरप्रताप ने 2 विकेट और विपुल कृष्णा ने 1 विकेट चटकाए। बिहार का अगला मैच 26 जनवरी से मोइनुल हक स्टेडियम में केरल के खिलाफ होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago