मुज़फ़्फ़रपुर जिला लीग में नवनीत की बदौलत क्लासिक क्रिकेट क्लब ने दर्ज की शानदार जीत

मुज़फ़्फ़रपुर 7 अप्रैल: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज क्लासिक क्रिकेट क्लब में सुस्ता क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हरा दिया।

आज एलएस कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए मैच में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें रूपेश ने 24 नीरज ने 39 हर्ष ने 23 एवं अनुज ने 12 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से नवनीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके वही रवि ने एक अनमोल ने एक मोहन ने दो आनंद ने एक एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की टीम ने 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 141 रन बना लिए क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से विक्रम ने 39 आयुष ने 19 नवनीत ने 22 गौतम ने 13 एवं रवि ने 11 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से किशन ने तीन हर्ष ने दो विकास ने 1 विकेट और नीरज ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के मैन ऑफ द मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब के नवनीत को दिया गया।

आज के अंपायर सचिन कुमार एवं अकबर अली थे वही स्कोरर की भूमिका में राज ने अपना योगदान दिया।
कल का मैच आर्यन सुपर किंग बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट- एल एस कॉलेजपैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी बनाम बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेट- आर डी एस कॉलेज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago