कटिहार जिला बी डिवीज़न में 77 रनो से जीतकर वाइट एलेवेन लीग के क्वार्टर फाइनल

कटिहार 7 अप्रैल: डी.एस.कॉलेज में हो रहे कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का पहला मैच वाइट एलेवेन बनाम थ्री स्टार के बिच हुआ जिसमे टॉस वाइट एलेवेन के कप्तान विष्णु साह ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की अभिनव 46 राहुल भौमिक 22 और विष्णु के 16 रनो की साहेता से 28.5 ओवर में 189 रन बनाये!थ्री स्टार के वोणु कुमार ने 39/4 छोटू कुमार और विकास ने 33/2-2 विकेट और रमेश ने 33/1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए थ्री स्टार 20.4 ओवर में 112 रनो पे आउट हो गयी गोविन्द ने 16 जबकी सिंटू ने 18 रन बनाये। गेंदबाज़ी में वाइट एलेवेन के राहुल भौमिक ने खतरनाक गेंदबाज़ी करते हुए 7/4 विकेट चटकाए जबकी अभिषेक और अभिनव ने 2-2 विकेट लिए 1-1 विकेट अनुज और अनुराग को मिला ! वाइट एलेवेन इस मैच को 77 रनो से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करली। राहुल भौमिक को उनके शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया!निर्णायक की भूमिका सुमाभो घोष और मो.अतीक़ ने निभाई जबकी स्कोरिंग साहिल राजा ने की

!

राजेंद्र स्टेडियम के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का दूसरा मैच बारसोई क्रिकेट क्लब बनाम एन.वाई.सी.मनिहारी के बिच खेला गया !
टॉस मनिहारी ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।

पहले खेलते हुए बारसोई ने 4 विकेट पे 255 रन बनाये जिसमे अहम योगदान रहा फ़िरोज़ आलम 92 रन सुरजीत सिंह 54 रन और श्रवण पासवान के 51रनो का। जबकी गेंदबाज़ी में मनिहारी के पंकज ने 50/2 बबलू कुमार ने 50/1 और सोहन कुमार ने 44/1 विकेट लिए

लक्ष्य का पीछा करते हुए मनिहारी की टीम मात्र 102 रनो पे आउट हो गयी इस तरह बारसोई ने 153 रनो से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये ! मनिहारी के बबलू ने 21 और अक्षय ने 16 रन बनाये। वहीं गेंदबाज़ी में बारसोई के सुरजीत सिंह ने 10/4 विकेट लिए सरफ़राज़ अशरफ ने 18/3 विकेट और रंजीत सिंह ने 20/2 विकेट लिए !मेन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सुरजीत सिंह को उनके आलराऊंड प्रदर्शन के लिए दिया गया।

निर्णायक की भूमिका में आज प्रिंस और अमन थे जबकी स्कोरिंग राजनारायण ने की। कल डी.एस.कॉलेज में ड्रीम एलेवेन बनाम टाइटन क्रिकेट क्लब के बिच जबकी राजेंद्र स्टेडियम में ब्लैक डाइमंड क्रिकेट क्लब बनाम बलरामपुर क्रिकेट क्लब के बिच मुकाबला खेला जायेगा ये सुचना जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम के द्वारा दी गयी!

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago