वेस्ट चम्पारण जिला लीग में नमन तिवारी के अर्धशतक से लोरिया इलेवन स्टार सीसी विजयी

बेतिया 7 अप्रैल: राम लखन सिंह यादव कॉलेज में चल रहे पशमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच एलेवेन स्टार लोरिया क्रिकेट क्लब और भारतीय क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच में खेला गया जिसमें 11 स्टार लौरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करते हुए 11 स्टार लोरिया क्रिकेट क्लब 225 रन बनाया जिसमें बल्लेबाज नमन तिवारी ने 72 गेंद खेलकर 55 रन बनाया आदर्श कुमार ने 22 गेंद खेलकर 42 रन बनाया संदीप कुमार ने 40 गेंद खेलकर 31 रन बनाया भारतीय क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाज राजा कुमार ने 4 विकेट लिया विशाल और सचिन एक-एक विकेट लिया और 226 रनों का भारतीय क्रिकेट क्लब को लक्ष्य दिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर खेलकर 144 रन ही बना पाई जिसने बल्लेबाज अनूप कुमार ने 18 गेंद खेलकर 14 रन बनाया प्रिंस कुमार 35 गेंद खेलकर 16 रन बनाया सचिन कुमार 17 गेंद खेलकर 15 रन बनाया धनंजय कुमार ने 39 बॉल खेल कर 35 रन बनाया 11 स्टार लोरिया के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए अप्पू कुमार ने 4 विकेट लिया आदर्श ,अंकुर, और नमन ने एक-एक विकेट लिया

आज का खेल का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नमन तिवारी रहे जिसने 55 रन बनाकर एक विकेट लिया जिला क्रिकेट के संरक्षक श्री राम बालक प्रसाद यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया आज के मैच में उपस्थित पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव, सचिव श्री राजकुमार, उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार, संयुक्त सचिव श्री आशीष कुमार ,कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago