कर्नल सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट पटना के मोइनुल हक में 1 जनवरी से, तैयारियां पूरी

पटना : कर्नल सीके नायडू अंडर—25 क्रिकेट एक जनवरी से 4 जनवरी तक पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा। बिहार का सामना छतीसगढ़ से हैं। बिहार टीम की कमान आकाश राज को सौंपी गई है। जबकि उपकप्तान सूरज कश्यप होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मैच के सफल संचालन के लिए एसीलयू इंचार्ज आशीष कुमार सिन्हा को बनाया गया है। वहीं बीसीसीआई की ओर से मैच के लिए रेफरी आर सतीश, अंपायर घनश्याम प्रभु, व मनू पासा के अलावा ऑनलाइन स्कोरर दीपक शेट्टी, मैनुअल स्कोर नीतेश कुमार व वीडियो एनलिस्ट संजय कुमार जूनियर के साथ-साथ सहायक वीडियो एनलिस्ट रवि शेखर को भेजा गया है।

जबकि सहायक अंपायर की भूमिका में राजीव नंदन सिंह होंगे। बिहार टीम के मैनेजर रोशन कुमार व मेहमान टीम के मैनेजर योगेश होंगे। साथ ही मेहमान टीम के लोकल मैनजर गौतम कुमार है। मैच प्रातः 9:00 बजे होगा।

संभावित बिहार की टीम:आकाश राज(कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), सरमन निग्रोध (विकेटकीपर), विकास झा, अमोद यादव, शिवराज, विवेक कुमार सिंह, गौरव कुमार, फहीम अनवर, दनेश चौहान, अभिषेक बाबू, रितिक राजेश (विकेटकीपर), त्रियमबक भास्कर, हर्षित, अपूर्व आनंद, हिमांशु सिंह व के आर्यन मोहित, प्रमोद कुमार (बल्लेबाजी कोच), राजेश दूबे (गेंदबाजी कोच), जिशान बिन वस्सी (फिल्डिंग कोच), चंदन कुमार (एस एंड सिंह कोच), कुमार अभिषेक (फिजियो), संजय कुमार (टीम मैनेजर) व नीतेश कुमार (सहायक टीम मैनेजर)।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

12 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

14 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

15 hours ago