इंटर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में ए. एन. कॉलेज,पटना बनी चैंपियन।

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आज ए. एन. कॉलेज,पटना ने बी.डी. कॉलेज,पटना को 72 रनों के बड़े अंतर से हरा कर चैंपियन बनी। इससे पहले सेमीफाइनल में भी बड़ी जीत दर्ज की थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ए. एन.कॉलेज की टीम ने 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए। ए. एन.कॉलेज की ओर से सनी अंकित ने 42 रन बनाये। वहीं आशीष मिश्र ने 32 रन बनाए। बी.डी. कॉलेज की ओर से अमन ने 4 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बी.डी. कॉलेज,पटना ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 98 रन ही बना पाई। बी.डी. कॉलेज की ओर से उदय कुमार ने 24 रनों की पारी खेली। ए. एन. कॉलेज की ओर से राज गौरव ने 3 विकेट लिए। ए. एन. कॉलेज,पटना के राज गौरव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।बी.डी. कॉलेज, पटना के स्वराज राठौड़ को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। ए. एन. कॉलेज के अमन मिश्रा को बेस्ट बैट्समैन तथा बी.डी. कॉलेज के अमन कृष्णा को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।

ए. एन. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो.एस.पी.शाही तथा आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. रत्ना अमृत ने विजेता तथा उप-विजेता टीम को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक दत्त, डॉ. संजय सिंह, डॉ. विद्याभूषण एवं उत्तम कुमार उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

12 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago