झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का रंगरांग आगाज, बोकारो ब्लास्टर्स तथा डेयर डेविल्स जीता

रांची 17 जुलाई:  झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा झारखंड टी-20 लीग का आगाज रांची के अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम में आज शनिवार से हो गया। जेएससीए स्टेडियम में टूर्नामेंट का रंगारंग तरीके से शुभारंभ किया गया. इसमें जेएससीए के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. संघ के मौजूदा सचिव संजय सहाय और उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी उपस्थित रहे।

पहले दिन सुबह 9 बजे पहला मुकाबला बोकारो ब्लास्टर्स और रांची राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में बोकारो ने रांची को 3 विकेट से हराया. रांची ने पहले खेलते हुए कुल 138 रन बनाये. जिसके जवाब में बोकारो ने सात विकेट खोकर 139 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।
वहीं दूसरे मैच में दुमका डेयर डेविल्स ने धनबाद डायनमोज को सात विकेट से हरा दिया. रविवार को सुबह 9 बजे जमशेदपुर जगलर्स और सिंहभूम स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच दोपहर धनबाद डायनमोज और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच होगा।

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें शामिल हो रही हैं. झारखंड टी20 ट्रॉफी का फाइनल मैच 3 अगस्त को खेला जाएगा. जेएससीए स्टेडियम में हर दिन कुल दो मैच खेले जाएंगे जिनमें पहला मैच सुबह बजे से शुरू होकर दोपहर 12.10 बजे तक चलेगा. वहीं, दूसरा मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा. टूर्नामेंट का प्रसारण ‘फैनकोड’ एप पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा.


पूरे टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे जिनमें 30 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फिर 3 अगस्त को फाइनल मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में शामिल छह टीमों में रांची राइडर्स, बोकारो ब्लास्टर्स, धनबाद डायनमोज, सिंहभूम स्ट्राइकर्स, दुमका डेयरडेविल्स और जमशेदपुर जगलर्स शामिल हैं. दरअसल, जेएससीए इस टूर्नामेंट के जरिए राज्य के सुदूर इलाकों में बसी क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास कर रहा है। 

कोविड-19 महामारी को देखते हुए दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है. टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी और सरकार की ओर से जारी तमाम दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago