कराटे

क्रीड़ा भारती के मांगों पर बिहार सरकार ने दी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर सहमति

पटना 17 जुलाई: क्रीड़ा भारती के मांगों पर विचार कर बिहार सरकार ने कैबिनेट की बैठक में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर सहमति दे दी है ।आपको बता दे कि कुछ दिन पहले बिहार की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्रीड़ा भारती उतर बिहार प्रांत के सदस्यों के ज्ञापन सोपते हुई इसकी मांग की थी।

क्रीड़ा भारती की ओर से उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने बिहार सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अब बिहार में भी खेल प्रतिभाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे । शारीरिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब बिहार के खिलाडियों को दूसरे राज्यों की ओर नहीं देखना होगा ।

उन्होंने विशेष रूप से बिहार के खेल मंत्री श्रीमान आलोक रंजनजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहरसा एवं बेगूसराय में व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनसे खेल नीति एवं खेल विश्वविद्यालय के लिए आग्रह किया था । प्रांत मंत्री ने उत्तर बिहार प्रांत में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को दोहराया ।वहीं प्रांत अध्यक्ष श्रीमान चंद्रशेखर अधिकारी ने बताया कि
NDA सरकार के शासन की यह बहुत बडी उपलब्धि है ।

बरसो से क्रीड़ा भारती की यह मांग भी थी कि बिहार में खेल विश्व विद्यालय बने ,जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खेल मंत्री श्रीमान आलोक रंजन जी ने पूरा किया । उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के सभी जिलों में खेल महाविद्यालय स्थापित करने का आग्रह किया ।

प्रांत उपाध्यक्ष रोशन सिंह धोनी ने बिहार सरकार को खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार में भी खेल वातावरण का निर्माण हो सकेगा ।

वहीं प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार ने कहा कि बिहार सरकार ने देर से ही सही लेकिन जनहित में सही कदम उठाया है । उन्होंने इसके लिए बिहार सरकार का आभार जताया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

5 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

13 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago