अरवल जिले के हेमन ट्रॉफी टीम के लिए कंडीशनिंग कैंप जारी,आज रहा कैंप का दूसरा दिन

अरवल 15 मार्च: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आगामी 25 मार्च से आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अरवल जिला क्रिकेट संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ियों का कंडीशनिंग कैंप के दूसरे दिन अरवल जिला के झुनाठी खेल मैदान पर बीसीसीआई लेबल कोच प्रमोद कुमार, राजेश चौधरी, ट्रेनर विशाल कुमार और कोच कुमार उत्तम के देख रेख में सम्पन्न की गई।

आज कंडीशनिंग कैंप के प्रथम सेशन में चयनित खिलाड़ियों को ट्रेनर विशाल कुमार ने फिजिकल फिटनेस संबंधित मुख्य बातों पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों से विभिन्न फिजिकल गतिविधियों कराते हुए जमकर पसीना बहाया। उसके बाद दूसरे सेशन में कोच प्रमोद कुमार और राजेश चौधरी ने खिलाड़ियों को ओपन नेट अभ्यास कराये।

आज के तीसरे सेशन में कोच प्रमोद कुमार एवं कुमार उत्तम के देख रेख में क्षेत्ररक्षण पर खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। इस दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। आज खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ के महाप्रबंधक श्री धर्म वीर पटवर्धन का मार्ग दर्शन भी मिला

इस अवसर पर कैंप प्रभारी श्री ओम प्रकाश, अंकित कुमार, रितेश कुमार, ओम नारायण सहित सैकड़ों की संख्या मे दर्शक मौजूद थे।कैंप के तीसरे दिन पहले सेशन में ट्रेनर अभिषेक आनंद के द्वारा फ़िज़िकल सेशन करवाया जाएगा तथा दूसरे सेशन के लिए बिहार रण जी टीम के कोच निखलेश रंजन तथा कुमार उत्तम कोच के रूप मे उपलब्ध होंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago