पटना 15 मार्च: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-25 सी के नायडू ट्रॉफी सत्र 2021-22 के लिए बिहार क्रिकेट संघ ने अंडर-25 टीम और स्पोर्टिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है। जिसमे कुल 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जबकि स्टैंड बाई में 7 खिलाड़ियों को रखा गया है।
टीम की घोषणा बिहार क्रिकेट संघ वरिष्ठ चयनकर्ताओं द्वारा किया गया है। जिसमे हर्ष राज के अगुवाई में टीम बनाई गई है जबकि पियूष कुमार सिंह इस टीम के कप्तान होंगे। जबकि टीम का कोच अशोक कुमार को बनाया गया है।
1. कोच: अशोक कुमार
2. फिजियो: रवि गोस्वामी
3. ट्रेनर: विशाल
4. प्रबंधक: उदय शंकर शर्मा
सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 16 मार्च 2022 को 15:00 बजे वर्तमान (24 घंटे के भीतर) आरटीपीसीआर परीक्षण रिपोर्ट के साथ बीसीए कार्यालय – पहली मंजिल, शैल राज कॉम्प्लेक्स, बुद्ध मार्ग, पटना -1 की रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसकी सुचना बीसीए वेबसाइट पर उपलबध है।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…