सीतामढ़ी 15 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे 23वा दिन का मैच एमजेवाई और बैरगनिया के बीच खेला गया ।
जिसमे एमजेवाई के कप्तान सचिन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमजेवाई ने 30ओवर में 205रन 8विकेट खोकर बनाए। जवाब में उतरी बैरगानिया की टीम 30ओवर में 191रन बनाए । इस प्रकार एमजेवाई ने यह मुकाबला 14 रन से जीत लिया ।
आज के मैच का उदघाटन सीतामढी ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. दिलीप यादव के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बैरगनिया के राघव कुमार को 100 रन नवाद बनाने के लिए श्री विवेक कुमार मिश्रा ने प्रदान किया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं संतोष कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
16 को पहला सेमी फ़ाइनल डीसीसी और स्टार के बीच खेला जाएगा।
17 को दूसरा सेमी फ़ाइनल डीसीए और हेलेंस के बीच खेला जाएं।
20 को दोनो मैच के विजय टीम के साथ फाइनल खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…