कूच बिहार ट्रॉफी: ओड़िशा के बाद हरियाणा में भी चमके अनूप, झटके 6 विकेट

पटना: अपने होम ग्राउंड पर ओड़िशा के खिलाफ खेलते हुए अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका दिल जीतने वाले अनूप ने भी हरियाणा के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अनूप ने हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए छह विकेट झटक टीम को खेल के तीसरे दिन 263 रन के स्कोर पर रोकने में सफलता हासिल की।

बता दें कि अनूप ओड़िशा के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 11 विकेट अपने नाम किए थे। हरियाणा के खिलाफ अनूप ने जहां पहली पारी में एक विकेट झटके। वहीं दूसरी पारी में अनूप ने 29 ओवर में 75 रन खर्च कर छह विकेट चटकाए।

बता दें कि रोहतक के चौधरी वंशी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी टूर्नामेंट में मेजबान टीम ने मैच के तीसरे दिन 1 विकेट पर 72 रन से आगे खेलना शुरू किया। ​हरियाणा ने 77 ओवर मेंं आठ विकेट खोकर 263 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दिया।

इस तरह हरियाणा ने बिहार के सामने जीत के लिए 325 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मेहमान टीम ने 39 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक अनिमेष कुमार नाबाद 4 रन जबकि आदित्य बिना खाता खोले नाबाद पिच पर बने हुए हैं।

संक्षिप्त स्कोर: हरियाणा दूसरी पारी में 77 ओवर में आठ विकेट पर 263 रन पर पारी घोषित, यशवर्धन दलाल 98, मयंक शांडिल्य 37, पार्थ वत्स 36, सामंत जाखड़ 32, सर्वेश रोहिला 25, विकेट— अनूप कुमार 6—75, अनिकेत कुमार 1—18, आदित्य 1—88,

बिहार— 39 ओवर में 6 विकेट पर 84 रन, कुमार श्रेय 31, विराट पांडे 20, हर्षित 20, विकेट— अभिजीत 2—31, सामंत जाखड़ 1—21, इशांत भारद्वाज 1—8, राहुल राठी 1—6, पार्थ वत्स 1—3

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago